पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा,जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ कार्यवाई होगी हीं
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो लुटेरे हैं,वह जेल जाएंगे और जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ कार्यवाई होगी हीं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सपना देख रहे हैं कि मेरा बेटा प्रधानमंत्री बनेगा।