बांसगांव: अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से गगहा थाना क्षेत्र के कहला गांव की निवासिनी घायल महिला की अस्पताल मे इलाज के दौरान हुई मौत
बड़हलगंज थाना क्षेत्र के नेतवारपट्टी गांव में रिश्तेदारी में आई महिला रविवार रात साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। आनन फानन में पटनाघाट पुलिस ने एम्बुलेंस से महिला को हास्पिटल पहुंचवाया। बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल के डाक्टरो ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान प्रमिला देवी उम्र 40 वर्ष ग्राम कहला थाना गगहा के रूप में हुई।