कुर्था: मानिकपुर पुलिस ने चार वारंटी को गिरफ्तार किया
Kurtha, Arwal | Jun 7, 2026 मानिकपुर पुलिस ने रविवार को दोपहर 12:00 बजे छतोई, आजाद नगर माणिकपुर तथा मंझियावा मुसहरी गांव में छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंटी रामेश्वर सिंह, दिनेश मांझी एवं बसंत मांझी तथा फुसर मांझी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अस्मिता उपाध्याय के नेतृत्व में गिरफ्तारी की गई।