गुना नगर: नानाखेड़ी क्षेत्र में बंधक बनाकर युवती से किया था आरोपी ने बलात्कार, आरोपी की अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी
गुना जिले के बमोरी तहसील अंतर्गत ग्राम लपचौरा के एक आरोपी ने युवती के साथ गुना में बंधक बनाकर बलात्कार किया। पीड़ित ने थाने में शिकायत की, लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी खुले में घूम रहा है और पीड़िता के परिजनों को डराया जा रहा है।