झांसी: बड़ागांव थाना पुलिस ने शंकरगढ़ हाईवे से अवैध असलहा-कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 मंगलवार को थाना बडागांव पुलिस द्वारा चेंकिग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शंकरगढ़ हाईवे के पास से एक युवक को रोकर तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 1 देशी तमंचा 315 बोर व 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोप ने अपना नाम सनी अहिरवार निवासी ओरछा गेट व हाल निवासी टोरिया मोहल्ला हरिजन कालोनी हंसारी बताया।