झांसी: नशे के विरूद्ध 'एक युद्ध' अभियान के तहत आबकारी विभाग ने झांसी महानगर के अलग-अलग चौराहों पर लगाए चेतावनी पोस्टर
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 जिलाधिकारी झांसी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मंगलवार को आबकारी विभाग द्वारा झांसी महानगर के सार्वजनिक स्थानों पर युवाओं, जनसामान्य में जागरूकता फैलाने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित नशे के विरूद्ध एक युद्ध अभियान के तहत चेतावनी पोस्टर लगवाए गए। वही स्कूल, कॉलेज, विश्विद्यालय, अस्पतालों, बस अड्डों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए।