झांसी: ग्राम भोजला निवासी दो युवकों को दबंगों ने पीटा, एक युवक का हाथ टूटा, पीड़ित ने एसएसपी को दिया शिकायत पत्र
Jhansi, Jhansi | Jun 24, 2025 सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोजला निवासी मनोहर श्रीवास ने मंगलवार को SSP कार्यालय में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह बाइक से अपने दोस्त संजय अहिरवार के साथ झांसी से अपने गांव भोजला जा रहा था तभी बूढ़ा नहर के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे जब उसने उसका विरोध किया तो दबंगों ने उसके और उसके दोस्त से मारपीट शुरू कर दी।