🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार
छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र में हुए विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को राजनगर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
मामले को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
🎥 बाइट: आदित्य पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, छतरपुर।