इंदौर: इंद्रा एकता नगर में गैस सिलेंडर फटने की घटना में पुलिस ने आरोपी सनी यादव पर मामला दर्ज किया
Indore, Indore | Mar 26, 2025 इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के इंद्रा एकता नगर में एक अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के दौरान गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई थी। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें सनी यादव नामक आरोपी ने अवैध रूप से घर में गैस सिलेंडरों का भंडारण किया था और वहां गैस रिफिलिंग का काम भी कर रहा था।