इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग के दौरान 20 किलो डोडा चूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Mar 26, 2025 इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग में दौरान करते हुए एक रिक्शा चालक और एक बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 किलो मादक पदार्थ डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सबसे पहले सूचना पर रईस नामक ऑटो चालक को पकड़ा गया था। जिसने पूछताछ पूछताछ में बताया कि उसने यह डोडा चूरा सलीम नामक बस कंडक्टर से लिया था।