इंदौर: प्रेम प्रसंग में कहासुनी के बाद नाराज युवक ने गाड़ी में तोड़फोड़ की, घटना का सीसीटीवी वायरल हुआ, बाणगंगा की है घटना
Indore, Indore | Mar 26, 2025 इंदौर के बाणगंगा इलाके में युवकों और युवती के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक के द्वारा घर के नीचे खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के द्वारा इस वीडियो की जांच पड़ताल की गई, तब यह वीडियो बाणगंगा इलाके का होना पाया गया है।