इंदौर: पंढरीनाथ पुलिस ने सिंधी धर्मशील से 51 लीटर से ज़्यादा अवैध शराब के साथ गुजरात निवासी युवक को गिरफ्तार किया
Indore, Indore | Mar 26, 2025 सूचना पर कार्रवाई करते हुए गुजरात निवासी राहुल सचदेवा नामक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को एक धर्मशाला से गिरफ्तार किया, जहां से वह शराब सप्लाई करने की योजना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 51 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।