बौंसी: सरस्वती शिशु मंदिर, बौंसी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Bausi, Banka | Apr 9, 2026 बौंसी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टर प्रणय घोष एवं डॉक्टर ऋषिकेश कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की सामान्य जांच के साथ-साथ उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी सुना गया और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई।