बारां: पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने अंता जिला के मतदान केंद्रों और चेक पोस्टों का किया निरीक्षण
Baran, Baran | Nov 3, 2025 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अंता विधानसभा उपचुनाव 2025 की निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्नता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त पुलिस पर्यवेक्षक गगनदीप गंभीर ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।