जमुई: ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस ने 26 लोगों को लौटाए चोरी हुए मोबाइल
Jamui, Jamui | Mar 6, 2025 ऑपरेशन मुस्कान के तहत जमुई पुलिस ने गुरूवार को 11:30 बजे के करीब 26 लोगों के चोरी हुए मोबाइल बरामद कर लौटाए। इनमें लोजपा आर के जिलाध्यक्ष का फोन भी शामिल है। बरामद मोबाइल की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसपी मदन कुमार आनंद ने इसकी जानकारी दी।