मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी गेट के पास कैंपटी फॉल मार्ग पर बारिश के दौरान एक विशाल पेड़ बिजली की तारों पर गिर गया। सूचना पर पहुंची फायर टीम ने नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग के सहयोग से हाइड्रा व जेसीबी की मदद से पेड़ हटाया। सुरक्षा के लिए बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई, जिसे जांच के बाद बहाल कर दिया गया। समय रहते कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।