वल्लभनगर: खेरोदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के शुभारंभ पर गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां
उदयपुर जिले के खेरोदा कस्बे के सीनियर स्कूल के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन के शुभारंभ के पावन अवसर पर बुधवार रात्रि 9 बजे सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया। कार्यक्रम में बजरंग मंडल खरसान के सदस्यों द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया।