करनैलगंज: कटरा शाहबाजपुर क्रॉसिंग के पास 9वीं क्लास में एडमिशन के लिए जा रहे छात्र को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंदा, हुई मौत
कटरा शाहबाजपुर क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे मे एक 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र के पिता ने बताया कि 9वीं मे एडमिशन के लिये जा रहे उनके बेटे अमित को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दिया। जिसके बाद घायल अवस्था मे उसको CHC ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल छात्र अमित मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार 3 बजे SHO ने बताया शव को PM के भेजा गया है।