बक्सर: लोन पर मनमाने ढंग से ब्याज बढ़ाने पर बंधन बैंक को उपभोक्ता आयोग का नोटिस, जाली हस्ताक्षर का भी आरोप
Buxar, Buxar | May 23, 2026 बक्सर जिला उपभोक्ता आयोग ने बंधन बैंक बक्सर शाखा के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए नोटिस जारी किया है। मामला परिवाद संख्या 34/2026 से जुड़ा है। इटाढ़ी निवासी संजीव कुमार गुप्ता ने बैंक से 10.50% ब्याज पर पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था। दस्तावेज जमा करने के बाद बैंक ने कागजात पर हस्ताक्षर के समय ब्याज 11.75% कर दिया। विरोध करने पर बाद में सुधार की बात कही।