मुलाना: गांव कलालटी में मारपीट कर जिम मालिक से पैसों से भरा बैग छीनने का मामला आया सामने, पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा
Mulana, Ambala | Jul 5, 2024 थाना मुलाना क्षेत्र के गांव कलालटी में बीती 3 जून को जिम मालिक के साथ करीब आधा दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने मारपीट कर उसे पैसों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। आज शिकायत मिलने पर पुलिस ने इस मामले में 5 के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।