सिधौली: संदिग्ध अवस्था में जनपद हरदोई से लापता व्यक्ति का शव सीतापुर के संधना इलाके में मिला, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
सन्दना थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास संदिग्ध अवस्था में सड़क के किनारे पानी से भरे हुए गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला था। मामले में मृतक की पहचान जनपद हरदोई निवासी व्यक्ति के रूप में की गई है। परिवार के अनुसार संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति लापता हुआ था मामले में परिवार ने व्यक्ति की हत्या किए जाने की आशंका को जताया हैं पुलिस तहकीकात में जुटी है।