धमदाहा: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रशिक्षण के बाद पर्यवेक्षकों को मिली जिम्मेदारी
धमदाहा :- राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर भवानीपुर प्रखंड में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. अंबेडकर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के बाद मकान सूचीकरण कार्य को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई।