सदर: लंका क्षेत्र में दवा बंदी का मिला-जुला असर, कुछ घंटों बाद बिक्री हुई सामान्य
Sadar, Varanasi | May 20, 2026 वाराणसी। ऑनलाइन दवा बिक्री और ई-फार्मेसी कंपनियों के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार को घोषित देशव्यापी दवा बंदी का असर वाराणसी के लंका क्षेत्र में मिला-जुला देखने को मिला। बंदी की घोषणा के बावजूद अधिकांश मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद नहीं रहे और जरूरतमंद मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराते नजर आए।