बीसलपुर: खरदहाई गांव में घास चरने के लिए बांधे गए पालतू घोड़े को भाला मारकर किया घायल घोड़े की मौत पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
दियोरिया कलां के गांव खरदहाई निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसका पालतू घोड़ा उसने खाई के किनारे बांध दिया था। ग्रामीण ने खूंटा उखाड़ कर घोड़े को भाला मारकर घायल कर दिया घायल घोड़ा रस्सी के साथ अपने घर पहुंचा जब सुरेश कुमार ने इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी लड़ाई झगड़े पर अमादा हो गया। इलाज के दौरान घोड़े की मौत हो गई।