बीसलपुर: पावर प्लांट के प्रदूषण से भड़के भाकियू कार्यकर्ताओ ने फूंका पुतला बजाज शुगर मिल मकसूदापुर पावर प्लांट का मामला
बिलसंडा के पास स्थित बजाज पॉवर प्लांट मकसूदापुर से निकल रही दूषित राख के कारण हो रहे प्रदूषण को लेकर भाकियू( टिकैत ग्रुप) का बजाज पॉवर प्लांट के मेन गेट पर अनिश्चितकालीन धरना चल रहा है। इतना ही नहीं प्रधान सतनाम सिंह ने हरित न्याय प्राधिकरण नई दिल्ली में पॉवर प्लांट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग भी की ।