बीसलपुर: गुलैदा गौटिया में ग्रामीण द्वारा आत्मदाह के लिए तेल छिड़कने पर नहीं हटा अतिक्रमण अवैध कब्जे को हटवाने गयी थी। NH की टीम
बीसलपुर के ग्राम गुलैंदा गौटिया में पीडब्ल्यूडी विभाग के भूखंड पर गांव के अरविंद के परिवार ने अवैध कब्जा कर रखा है। मंगलवार को नेशनल हाईवे की टीम नायब तहसीलदार व कोतवाली पुलिस के साथ जेसीबी मशीन लेकर मौके पर पहुंची। अतिक्रमणकारी अरविंद तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगा। आत्मदाह की धमकी से डर कर टीम व पुलिस मौके से अतिक्रमण हटाए बिना ही लौट आयी।