बीसलपुर: जसोली दिवाली गांव में पेट्रोल पंप के सामने मैजिक चालक ने ई रिक्शा में मारी टक्कर तीन महिलाएं घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम डांडिया भगत निवासी वीरवती अपने गांव की महिला कमलेश व गीता देवी के साथ गांव से ई-रिक्शा पर सवार होकर बुधवार को बीसलपुर खोया मंडी में खोया बिक्री करने आ रही थी वह जैसे ही बीसलपुर पीलीभीत मार्ग पर स्थित ग्राम जसोली दिवाली में पेट्रोल पंप के पास पहुंची वैसे ही विपरीत दिशा से तेज रफ्तार मैजिक चालक ने उनके ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।