बीसलपुर: विवाहिता को गायब कर देने का न्यायालय के आदेश पर पीड़ित पिता की तहरीर पर दियोरिया कलां पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
दियोरिया कलां कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम पैनिया हिम्मत निवासी रामगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दियोरिया कलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जादौपुर पट्टी निवासी ओमकार के साथ अपनी बेटी रेखा देवी का विवाह 8 वर्ष पूर्व किया था। दामाद उनकी पुत्री को आए दिन परेशान करता था। एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी को हरिद्वार लेकर गया था। जहां से बेटी गायब हो गई।