विजयराघवगढ़: कैमोर के वार्ड क्रमांक 6 में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल के जर्जर स्कूल में पढने को मजबूर बच्चे प्रशासन बेखबर
कैमोर के वार्ड क्रमांक 06 में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल के जर्जर भवन में बच्चे पढने को मजबूर है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जर्जर स्कूल में बच्चे पढ़ाई करते हैं प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही की कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है ग्रामीणों ने स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग किया है।