Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना: श्री राजकुमार वंशकार को मिला लाभ, स्वरोजगार से बदली आर्थिक तस्वीर -- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अब पटरी दुकानदारों के जीवन में नई रोशनी ला रही है। योजना के तहत जिले के श्री राजकुमार वंशकार को आर्थिक सहायता मिली, जिससे उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता श्री राजकुमार ने बताया कि पहले दिनभर की कमाई का भरोसा नहीं था। अब स्वनिधि ऋण से सामान बढ़ा तो ग्राहक भी बढ़े। रोज की आय से घर का खर्च चल रहा है और बच्चों की पढ़ाई भी हो रही है। समय पर किस्त जमा करने से सिविल स्कोर भी अच्छा बन रहा है। #12YearsOfYuvaShakti #JansamparkMP #niwari

16 views | Niwari, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

MORE NEWS

जनकल्याण शिविर: नगर पंचायत तरीचर कला

तरीचर कला में त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित 
--
शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में नगर पंचायत तरीचर कला में जनकल्याण अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविर लगाया गया।

हितग्राहियों ने विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन जमा कराए। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ मुहैया कराया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना है। जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याणकारी शिविर आयोजित होंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डों के नागरिक उपस्थित रहे।

#जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

जनकल्याण शिविर: नगर पंचायत तरीचर कला तरीचर कला में त्रि-दिवसीय जनकल्याण शिविर आयोजित -- शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में नगर पंचायत तरीचर कला में जनकल्याण अभियान अंतर्गत जनकल्याण शिविर लगाया गया। हितग्राहियों ने विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन जमा कराए। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद जल्द से जल्द पात्र हितग्राहियों को सीधा लाभ मुहैया कराया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाना है। जिले में 12 से 18 जून 2026 तक जनकल्याणकारी शिविर आयोजित होंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डों के नागरिक उपस्थित रहे। #जनकल्याण_शिविर #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

युवा शक्ति मिशन: युवा बढ़ रहे समृद्धि की ओर, नवाचार और उद्यमिता से बदल रही तस्वीर

#12YearsOfYuvaShakti #JansamparkMP #niwari

युवा शक्ति मिशन: युवा बढ़ रहे समृद्धि की ओर, नवाचार और उद्यमिता से बदल रही तस्वीर #12YearsOfYuvaShakti #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

स्वच्छता को नियमित प्रक्रिया बनाया जाए, एक दिन का आयोजन न समझा जाए : कलेक्टर 

स्वच्छता अभियान: कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सहित तहसील व विभागीय कार्यालयों में चला सफाई अभियान
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील एवं अन्य विभागीय कार्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिकॉर्ड संधारण और कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देशों के बाद जिले के सभी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने कार्यालय कक्ष, गलियारे, अलमारी और फाइलों की धूल साफ की। अनुपयोगी फाइलों, कबाड़ और टूटे-फूटे फर्नीचर को निस्तारित किया गया। रिकॉर्ड रूम में फाइलों को व्यवस्थित कर लेबलिंग की गई।

रिकॉर्ड संधारण पर जोर

कलेक्टर ने निर्देशित किया था कि कार्यालय केवल साफ-सुथरे ही नहीं, बल्कि व्यवस्थित भी दिखें। पुराने रिकॉर्ड को नियम अनुसार नष्ट किया जाए और जरूरी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन कराया जाए। इससे फाइलें आसानी से मिल सकेंगी और नागरिकों को काम में देरी नहीं होगी।

अधिकारियों ने बताया कि अब सप्ताह में एक दिन 'स्वच्छता दिवस' मनाकर कार्यालयों की साफ-सफाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता को नियमित प्रक्रिया बनाया जाए, एक दिन का आयोजन न समझा जाए।

कलेक्टर का मानना है कि स्वच्छ कार्यालय से काम की गति बढ़ती है और आमजन पर शासन का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

#swachtaabhiyan  #JansamparkMP #niwari

स्वच्छता को नियमित प्रक्रिया बनाया जाए, एक दिन का आयोजन न समझा जाए : कलेक्टर स्वच्छता अभियान: कलेक्टर के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सहित तहसील व विभागीय कार्यालयों में चला सफाई अभियान -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील एवं अन्य विभागीय कार्यालयों के औचक निरीक्षण के बाद स्वच्छता अभियान तेज कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने रिकॉर्ड संधारण और कार्यालयों की स्वच्छता पर विशेष निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देशों के बाद जिले के सभी कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने कार्यालय कक्ष, गलियारे, अलमारी और फाइलों की धूल साफ की। अनुपयोगी फाइलों, कबाड़ और टूटे-फूटे फर्नीचर को निस्तारित किया गया। रिकॉर्ड रूम में फाइलों को व्यवस्थित कर लेबलिंग की गई। रिकॉर्ड संधारण पर जोर कलेक्टर ने निर्देशित किया था कि कार्यालय केवल साफ-सुथरे ही नहीं, बल्कि व्यवस्थित भी दिखें। पुराने रिकॉर्ड को नियम अनुसार नष्ट किया जाए और जरूरी दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन कराया जाए। इससे फाइलें आसानी से मिल सकेंगी और नागरिकों को काम में देरी नहीं होगी। अधिकारियों ने बताया कि अब सप्ताह में एक दिन 'स्वच्छता दिवस' मनाकर कार्यालयों की साफ-सफाई की जाएगी। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता को नियमित प्रक्रिया बनाया जाए, एक दिन का आयोजन न समझा जाए। कलेक्टर का मानना है कि स्वच्छ कार्यालय से काम की गति बढ़ती है और आमजन पर शासन का सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। #swachtaabhiyan #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026