अशोक नगर: काछी बामोरा गांव में नेवले ने 45 वर्षीय महिला पर किया हमला, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के काछी बामोरा गांव में एक महिला पर नेवला ने हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार काछी बामोरा निवासी हल्की बाई पति पप्पू अहिरवार उम्र 45 वर्ष शनिवार को सुबह 11 बजे अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान नेवला ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। महिला को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।