भिनाय: राताकोट के ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने कलेक्टर के नाम भिनाय तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Bhinay, Ajmer | May 26, 2025 राताकोट गांव के ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने सोमवार को शाम 4 बजे अजमेर जिला कलेक्टर के नाम भिनाय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है,ज्ञापन में हिंडोला तालाब की चादर का पक्का निर्माण तत्काल प्रभाव से करवाने की मांग की गई है।ज्ञापन में बताया की ग्राम राताकोट हिंडोला तालाब की चादर पिछले वर्ष टुट जाने के बाद से जस की तस हालत में टूटी पड़ी है।मानसून आने वाला है।