भिनाय: सदारा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से मकान में रखे कपड़ों में लगी आग, दो बच्चे व एक महिला को आई हल्की चोटें
Bhinay, Ajmer | May 22, 2025 सदारा गांव में विस्थापित कॉलोनी में गुरुवार शाम 6 बजे करीब अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटना सामने आई है।यह बिजली बैनाथ बैरवा के कच्चे मकान पर गिरी,जिससे काफी नुकसान हुआ।आकाशीय बिजली गिरने से मकान में रखे कपड़ों में आग लग गई।साथ ही कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में दो बच्चे व एक महिला को हल्की चोटे आई है।