परसवाड़ा: सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र प्रखर घुले की दर्दनाक मौत, इंजीनियर बनने का सपना अधूरा, क्षेत्र में शोक
रूपझर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी उकवा क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी निवासी 17 वर्षीय छात्र प्रखर घुले की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा 21 मई की शाम लगभग 4 बजे हुआ, जब उकवा से अपने गांव लौट रहे प्रखर की बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रखर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 22 मई को अंतिम संस्कार होंगा।