कहरा: बनमाइटहरी थाना के लक्ष्मीनिया गांव से पुलिस ने किया मिनी गन फैक्ट्री का उद्वेदन, सहरसा एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
Kahara, Saharsa | Apr 11, 2024 सहरसा जिले के बनमाइटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीनिया गांव से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर महबूब आलम के घर से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किया है। साथ ही महबूब आलम और उनके दो पुत्र को भी गिरफ्तार किया है। आज देर शाम सहरसा एसपी हिमांशु अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर मामले की दी जानकारी।