आगर: सेमली फंटे के समीप अज्ञात कार की टक्कर से बाइक पर सवार 3 लोग हुए घायल, 2 को जिला अस्पताल से किया गया रेफ़र
आगर कानड़ मार्ग पर सेमली फंटे के समीप एक बाइक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार सद्दाम पिता मुंशी खान, वसीम पिता सद्दाम और मजीद पिता बाबू खान घायल हो गया। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर लाया गया जहां से मजीद और सद्दाम को गंभीर हालत होने के कारण रेफर कर दिया गया है।