आगर: बाबा बैजनाथ भक्त मंडल ने आगर की पुरानी कृषि उपज मंडी में विशाल भोजन प्रसादी का किया आयोजन
बाबा बैजनाथ की शाही सवारी में शामिल होने आए भक्तजनों के लिए बाबा बैजनाथ भक्त मंडल द्वारा विशाल भोजन प्रसादी का आयोजन पुरानी कृषि उपज मंडी में किया गया। यहां भोजन प्रसादी ग्रहण करने के लिए करीब 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। बता दे कि सोमवार को आगर शहर में बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी निकाली गई।