आगर: राधास्वामी सत्संग के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए 50 वर्षीय शख्स की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
आगर उज्जैन मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप दयाराम पिता अमर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी काकरिया महिदपुर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। डायल हंड्रेड उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।