सैदपुर: 25 हजार के ईनामी मुख्य हत्यारोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, हत्या के दूसरे मामले में कुछ वर्ष पूर्व जा चुका है जेल
सैदपुर पुलिस ने बुधवार की देर रात भितरी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपित को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश के पैर में पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी। इस कारण तत्काल उसे प्राथमिक उपचार के लिए सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।