रेवाड़ी एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने लघु सचिवालय में गुरुवार को डीआरडीए और जिला परिषद के कार्यों व योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गांवों में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यो को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत होने वाले कार्यो को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।