मिर्ज़ापुर: मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कछवा पुलिस ने बाल अपचारी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा
मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कछवा पुलिस ने रविवार की शाम 4:00 बजे आरोपित बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि 7 दिसंबर 2024 को धीरेंद्र कुमार ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।