मिर्ज़ापुर: कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर सपा के युवा सभा लोहिया वाहिनी और यूथ ब्रिगेड की बैठक रमई पट्टी कार्यालय पर हुई
रविवार की दोपहर 1:00 बजे चारों फ्रंटो की बैठक में छात्र संघ चुनाव कराने व नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने को लेकर बैठक की गई। जिसमें समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष कौशिक कनौजिया ने कहा। छात्र संघ चुनाव राजनीति की पहली सीढ़ी है छात्र संघ से ही बड़े-बड़े नेता निकले हैं। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है जनपद की अधिकांश सड़के गड्ढा युक्त है।