मिर्ज़ापुर: 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक कटरा कोतवाली के शास्त्री सेतु पर बड़े वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया
बताते चले कि रविवार की दोपहर 2:00 बजे आए आदेश में पूर्वांचल के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाले नगर के शास्त्री पुल की खस्ता हाल सड़क की मरम्मत के लिए माइक्रो सर्फेसिंग की जाएगी। शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसमें बस और ट्रक का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। केवल बाइक। कार। पिकअप। और एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा।