पटना ग्रामीण: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन ट्रैफिक पुलिस ने बाइक रैली निकाली, लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में किया जागरूक
17 जनवरी सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन यानी गुरुवार को दोपहर 1 बजे पटना जू से गांधी मैदान तक बाइक पर सवार होकर पटना ट्रैफिक पुलिस सहित बाइकर्स राजधानी के सड़कों पर निकले और गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया।