बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत में जनप्रतिनिधियों की टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, खामियां हुई उजागर
बीरपुर प्रखंड के भवानंदपुर पंचायत में जनप्रतिनिधियो की टीम ने गुरुवार को केंद्र संख्या 85 का निरीक्षण किया। इस टीम में उप प्रमुख सुबोध पासवान ,मुखिया दीपक कुमार एवं सरपंच राजाराम पासवान शामिल थे। इस दौरान निरीक्षण में केन्द्र पर 28 बच्चे उपस्थित मिले। सेविका की जगह सहायिका बच्चों को पढ़ा रही थी। केंद्र पर पोषाहार नहीं बन रहा था ।