बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
बीरपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से महाशिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारा व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लंघन करने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।