बीरपुर: बीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह से पांच लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध शराब के विरुद्ध बीरपुर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बीरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या छह में छापेमारी कर एक कारोबारी को 5 लीटर अवैध महुआ के शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त गांव निवासी रोहित चौधरी के रूप में की गई है।