बीरपुर: आस्था का प्रतीक है महादेव मठ शिवनगर मुजफ्फरा का बाबा चक्रीनाथ धाम
बीरपुर प्रखंड के महादेव मठ शिवनगर भवानंदपुर मुजफ्फरा के बाबा चक्रीनाथ धाम लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। प्रखंड मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित यह मंदिर काफी पुराना बताया जा रहा है। इसके अलावे इस धाम परिसर में यहां शिव, पार्वती बंजरगवली, बसहा का भी मंदिर है।