बड़ीसादड़ी। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक ने बड़ीसादड़ी निवासी ओमप्रकाश स्वर्णकार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. होशिला प्रसाद, कार्यवाहक अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी और प्रदेश अध्यक्ष अमृतलाल सोनी के निर्देश पर की गई।