गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने 24000 हजार रुपए विदेशी शराब के साथ 3 नाबालिक को किया निरुद्ध
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत विदेशी शराब के साथ 3 नाबालिक को निरुद्ध किया गया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि गश्ती के दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 सी पर तीनों नाबालिक को संदिग्ध अवस्था में देखा गया।जिसके बाद पूछताछ की गई।